Free Blogspot पर AdSense Approval Possible है क्या? (Step-by-Step Guide) 2026

Smskigyaan.in
0

 Free Blogspot पर AdSense Approval Possible है क्या? (Step-by-Step Guide)


Intoduction:-


बहुत लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या फ्री Blogspot (Blogger.com) पर Google AdSense का अप्रूवल मिल सकता है? इसका सीधा और आसान जवाब है – हाँ, बिल्कुल मिल सकता है। अगर आप अपने ब्लॉग पर सही और मेहनत से काम करते हैं, तो फ्री ब्लॉग पर भी AdSense मिलना संभव है। जरूरी है कि आपका कंटेंट Original और उपयोगी हो। साथ ही ब्लॉग का डिजाइन साफ-सुथरा हो और सभी जरूरी पेज बने हों। अगर आप धैर्य और Daily मेहनत करेंगे, तो फ्री Blogspot से भी कमाई शुरू की जा सकती है।

Smskigyaan.in

नीचे step-by-step पूरा तरीका समझिए:-


1. सही Topic (Niche) चुनें

ब्लॉग शुरू करने से पहले सबसे जरूरी काम है एक सही  विषय चुनना। आपका ब्लॉग किसी एक खास टॉपिक पर होना चाहिए, जैसे सरकारी योजना, CSC या डिजिटल सेवा, टेक जानकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य या बैंकिंग और फाइनेंस। जब आप एक ही विषय पर लगातार लिखते हैं, तो गूगल और पाठकों को समझ में आता है कि आपका ब्लॉग किस बारे में है।


ध्यान रखें कि कभी भी Adult, hacking, movie download या कॉपीराइट वाला कंटेंट पोस्ट न करें। हमेशा साफ, सुरक्षित और उपयोगी जानकारी दें और एक ही विषय पर फोकस बनाए रखें।


सबसे पहले अपने ब्लॉग का एक साफ topic चुनें। जैसे:-


  • सरकारी योजना
  • CSC / Digital Service
  • Tech जानकारी
  • Education
  • Health
  • Banking / Finance

एक ही topic पर focused करें।

Learn more:-https://www.smskigyaan.in/2026/01/top-10-smart-2026-complete-money-saving.html

2. Quality Content लिखना चाहिए,


AdSense approval का सबसे बड़ा कारण है original और useful content।


  •  कम से कम 20–25 अच्छे articles लिखें
  •  हर article 800–1000 शब्द का हो
  •  कॉपी-पेस्ट बिल्कुल न करें
  • Simple Hindi में लिखें
  • Heading और paragraph सही रखें


Google को ऐसा लगे कि आपका blog लोगों की मदद कर रहा है।


3.जरूरी Pages बनाएं

AdSense के लिए apply करने से पहले About Us, Contact Us, Privacy Policy और Disclaimer पेज बनाना बहुत जरूरी है। ये पेज आपके ब्लॉग की भरोसेमंद पहचान बनाते हैं। About Us से लोगों को पता चलता है कि ब्लॉग कौन चला रहा है और उसका उद्देश्य क्या है। Contact Us से विज़िटर आपसे संपर्क कर सकते हैं। Privacy Policy में आप बताते हैं कि वेबसाइट पर यूज़र का डेटा कैसे इस्तेमाल होगा और आप Google AdSense के विज्ञापन दिखाएंगे। Disclaimer से साफ होता है कि दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। ये सभी पेज Google को दिखाते हैं कि आपका ब्लॉग प्रोफेशनल और सुरक्षित है।


AdSense apply करने से पहले ये pages जरूर बनाएं:-


  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer


4. Blog Design Simple रखें,


Starting में आप Paid template न ले Free template से काम चलायीए, कोई problem नहीं होगी। आपका 

ब्लॉग का डिज़ाइन सरल और साफ होना बहुत जरूरी है क्योंकि Google AdSense ऐसी वेबसाइट को पसंद करता है जो यूज़र के लिए आसान और सुरक्षित हो। अगर आपका ब्लॉग mobile friendly होगा तो मोबाइल पर सही दिखेगा और लोग आसानी से पढ़ पाएंगे। Fast loading साइट पर विज़िटर ज्यादा समय रुकते हैं। साफ Menu और category से यूज़र को जानकारी ढूंढने में आसानी होती है। Extra popup या spam link होने से साइट unprofessional लगती है और approval में दिक्कत आ सकती है। Footer credit रहने से कोई समस्या नहीं होती, क्योंकि AdSense content और quality को देखता है, template credit को नहीं।


  •  Blog mobile friendly हो
  • Fast loading हो
  • Menu और category साफ दिखे
  •  Extra popup या spam link न हो
  • Footer credit रहने से approval में problem नहीं होती।


5. Domain जरूरी है क्या?

Free Blogspot domain पर भी AdSense approval मिल सकता है, इसलिए domain लेना जरूरी नहीं है। लेकिन अगर आप custom domain जैसे .com या .in लेते हैं, तो आपका ब्लॉग ज्यादा professional दिखता है। Custom domain से लोगों का भरोसा बढ़ता है, क्योंकि वह ज्यादा भरोसेमंद और serious वेबसाइट जैसा लगता है। इससे brand value भी मजबूत होती है। कई बार custom domain होने से approval का chance थोड़ा बढ़ जाता है, क्योंकि Google को लगता है कि आप long-term काम करना चाहते हैं। फिर भी यह पूरी तरह अनिवार्य नहीं है। अगर आपका content अच्छा है, तो free domain पर भी approval मिल सकता है।  Free Blogspot domain (example.blogspot.com) पर भी approval मिल सकता है।


लेकिन अगर आप custom domain (.com, .in) ले लें तो,आपका 


  1.  Trust बढ़ता है
  2. Approval chance बढ़ता है
  3.  Professional look मिलता है


याद रखें, Custom domain optional है, compulsory नहीं।

Know more :-https://www.smskigyaan.in/2026/02/beginner-guide-top-5-in-hindi.html

6. Traffic कितना होना चाहिए?

AdSense approval के लिए कोई तय ट्रैफिक नियम नहीं है, लेकिन थोड़ा बहुत ट्रैफिक होना अच्छा माना जाता है। अगर आपके ब्लॉग पर रोज 20–30 विज़िटर आते हैं, तो Google को लगता है कि आपका कंटेंट लोगों के काम का है। खासकर अगर यह ट्रैफिक Google search से आ रहा है (organic traffic), तो यह और भी बेहतर होता है। इससे पता चलता है कि आपका लेख सही कीवर्ड पर रैंक कर रहा है। हालांकि zero traffic पर भी कभी-कभी approval मिल सकता है, लेकिन strong और helpful content होना जरूरी है। इसलिए ट्रैफिक कम हो तो भी पहले quality कंटेंट पर ध्यान दें। AdSense approval के लिए fix traffic rule नहीं है।


लेकिन बेहतर रहेगा अगर:-

  •  रोज 20–30 visitor आ रहे हों
  •  Organic traffic हो (Google search से)


Zero traffic पर भी कभी-कभी approval मिल जाता है, अगर content strong हो।


7. Copyright Content क्यों नहीं रखना चाहिए?


AdSense reject होने का सबसे बड़ा कारण कॉपीराइट कंटेंट होता है। अगर आप किसी और का article copy-paste करते हैं, movie download लिंक देते हैं, cracked software शेयर करते हैं या बिना अनुमति की image इस्तेमाल करते हैं, तो Google इसे policy violation मानता है। AdSense सिर्फ original और legal content को approve करता है। Google चाहता है कि आपका ब्लॉग लोगों को सही और सुरक्षित जानकारी दे। इसलिए हमेशा खुद का लिखा हुआ article डालें और copyright-free images (जैसे free image websites से) ही उपयोग करें। इससे आपके ब्लॉग की quality और trust दोनों बढ़ते हैं।

Smskigyaan.in


8. Blog Age क्यों जरूरी है?


पहले कहा जाता था कि 6 महीने पुराना ब्लॉग होना चाहिए, लेकिन अब यह जरूरी नहीं है। अगर आपका ब्लॉग 30–45 दिन पुराना है और उस पर 20 या उससे ज्यादा अच्छे, original और useful posts हैं, तो आप apply कर सकते हैं। Google blog की उम्र से ज्यादा content की quality देखता है।


9. Apply करने की सही प्रक्रिया   क्या हैं?


सही तरीके से apply करना जरूरी है ताकि कोई technical गलती न हो। Blogger dashboard से Earnings option में जाकर AdSense account बनाएं, blog connect करें और review के लिए submit करें। Approval आने में 7–14 दिन लग सकते हैं। इस दौरान blog में कोई गलत या policy के खिलाफ content न डालें।


Learn more :-https://www.smskigyaan.in/2026/02/facebook-women-men-complete-guide-2026.html

10. Google Adsence Reject हो जाए तो क्या करें?


अगर AdSense reject हो जाए तो घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि कई लोगों को 2–3 बार कोशिश करने के बाद approval मिलता है। सबसे पहले rejection mail ध्यान से पढ़ें, ताकि पता चल सके गलती कहाँ हुई है। फिर अपने कंटेंट को सुधारें, missing pages (About, Privacy Policy आदि) जोड़ें और छोटे या कमज़ोर आर्टिकल हटा दें। Blog को साफ और professional से रखें। रोज एक अच्छा article डालें और basic SEO सीखें, ताकि quality बेहतर हो। AdSense जल्दी नहीं मिलता, लेकिन सही मेहनत, सुधार और धैर्य से approval जरूर मिल सकता है। AdSense जल्दी नहीं, सही काम करने से मिलता है।

 Conclusion:-


Free Blogspot पर AdSense approval इसलिए संभव है क्योंकि Google design से ज्यादा content की quality देखता है। अगर आपका कंटेंट original, useful और सही तरीके से लिखा हुआ है, तो free blog पर भी approval मिल सकता है। हजारों लोग Blogger के free platform से कमाई कर रहे हैं क्योंकि वे लगातार मेहनत करते हैं। केवल अच्छा दिखने वाला design काफी नहीं होता, असली ताकत आपके लेख की जानकारी और भरोसे में होती है। Shortcut अपनाने से फायदा नहीं होता। नियमित पोस्ट करना, धैर्य रखना और सही दिशा में काम करना जरूरी है। 30–45 दिन की सही मेहनत आपको सफलता दिला सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)