Duplicate AdSense Account: समस्या क्या है और इसका समाधान कैसे करें?

Smskigyaan.in
0

 Duplicate AdSense Account: समस्या क्या है और इसका समाधान कैसे करें?

पहले से आज तक लाखो लोग ब्लॉग या वेबसाइट बनाकर Google AdSense के माध्यम से ऑनलाइन कमाई करना चाहते हैं। लेकिन कई बार शुरुआती जानकारी की कमी के कारण कुछ लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं, जिसे Duplicate AdSense Account कहा जाता है। इस वजह से  AdSense आवेदन अकसर Reject हो जाता है ।

Duplicate Adsence

तो friends इस लेख में हम सरल भाषा में समझेंगे कि इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है।

Duplicate Adsence Account क्या होता है? , ,

Google की नीति(policy) के अनुसार एक व्यक्ति केवल एक ही AdSense account रख सकता है। इसका मतलब है कि यदि कोई व्यक्ति अलग-अलग Gmail आईडी से कई बार AdSense के लिए आवेदन करता है, तो Google इसे नियमों का उल्लंघन मान सकता है।

कई बार लोग यह सोचकर दूसरा आवेदन कर देते हैं कि शायद नया आवेदन जल्दी approved हो जाएगा। लेकिन Google सिस्टम यह पहचान लेता है कि दोनों खाते एक ही व्यक्ति से जुड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में Google एक या दोनों खातों को बंद भी कर सकता है।

इसलिए AdSense के नियमों को समझना और उनका पालन करना बहुत जरूरी है।

BlogArticle को Google Discover में Rank करने की आसान गाइड

Multiple Account बनने के main कारण क्या है?

कई बार यह समस्या जानबूझकर नहीं बल्कि अनजाने में भी हो जाती है। इसके कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं:


1. अलग-अलग Gmail से आवेदन करना

कभी-कभी लोग पहली बार आवेदन करने के बाद परिणाम का इंतजार नहीं करते और दूसरी Gmail से फिर से आवेदन कर देते हैं।


2. आपनी पुराना खाता भूल जाना,

कुछ लोगों ने पहले कभी AdSense के लिए आवेदन किया होता है, लेकिन समय के साथ वह खाता याद नहीं रहता और वे by mistake नया आवेदन कर देते हैं।


3. परिवार के किसी Person का Gmail use करके

अगर एक ही नाम, पता और Bank Details  के साथ कई आवेदन किए जाएं, तो Google उन्हें एक ही व्यक्ति से जुड़ा मान सकता है।

Duplicate AdSense Account के संकेत,

अगर आपके साथ यह समस्या हो रही है, तो कुछ संकेत दिखाई दे सकते हैं। इन संकेतों को पहचानना जरूरी है ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।


1. “You already have an AdSense account” संदेश

जब आप नया आवेदन करते हैं, तो Google यह संदेश दिखा सकता है कि आपके नाम से पहले से एक खाता मौजूद है।


2. आवेदन बार-बार Reject होना।

अगर आपकी वेबसाइट सही होने के बावजूद आवेदन स्वीकार नहीं हो रहा है, तो इसका कारण duplicate account भी हो सकता है।


3. आपनी खाता बंद हो जाना।

कुछ मामलों में Google नियमों का उल्लंघन होने पर खाते को बंद भी कर सकता है।

इन संकेतों को गंभीरता से लेना चाहिए और आपको तुरंत जांच करनी चाहिए कि कहीं आपके नाम से एक से अधिक खाते तो नहीं बने हुए हैं।

इस समस्या का समाधान कैसे करें?

अगर आपको लगता है कि आपके पास एक से अधिक AdSense खाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ Simple Step का पालन करके इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।


1. पहले यह जांचें कि कौन-सा खाता सक्रिय है

सबसे पहले यह पता लगाएं कि आपके नाम से कौन-सा AdSense खाता सक्रिय है। जिस खाते में आपकी वेबसाइट जुड़ी हुई है या जो पहले से approved है, वही Main खाता होना चाहिए।


2. केवल एक खाता रखें,


यदि आपको पता चलता है कि आपके पास दो खाते हैं, तो उनमें से केवल एक को रखें। वही खाता रखें जिसमें आपकी वेबसाइट सही तरीके से काम कर रही हो या जो पहले से उपयोग में हो।

3. दूसरे खाते को बंद करें,

दूसरे खाते को बंद करना जरूरी है। इसके लिए AdSense खाते की Settings में जाकर Close Account का विकल्प चुन सकते हैं। इस प्रक्रिया से खाता स्थायी रूप से बंद हो जाता है।


4. भविष्य में एक ही Gmail का उपयोग करें

आगे से हमेशा AdSense के लिए एक ही Gmail आईडी का उपयोग करें। इससे किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं बनेगी।

महत्वपूर्ण बातें जिन्हें ध्यान रखना चाहिए।

AdSense खाते से जुड़ी जानकारी हमेशा सही और एक जैसी होनी चाहिए। उदाहरण के लिए:

  • आपका नाम
  • आपका पता
  • बैंक से जुड़ी जानकारी

ये सभी विवरण सही और एक समान होने चाहिए। इससे भुगतान प्रक्रिया भी आसानी से पूरी होती है और खाते की विश्वसनीयता बनी रहती है।

इसके अलावा AdSense के नियमों को पढ़ना भी जरूरी है ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या न आए।

Blogging के लिए Free Keyword Research Tools full guide in hindi (2026)

नए ब्लॉगर्स के लिए सलाह,

अगर आप ब्लॉगिंग की शुरुआत कर रहे हैं और AdSense के माध्यम से कमाई करना चाहते हैं, तो कुछ सरल बातों का ध्यान रखना उपयोगी रहेगा।

  • हमेशा एक ही Gmail से आवेदन करें
  • खाते की जानकारी सही भरें
  • AdSense की नीतियों को समझें
  • जल्दबाजी में कई बार आवेदन न करें
  • अपनी वेबसाइट की content पर ध्यान दें

इन बातों का पालन करने से आपका AdSense खाता सुरक्षित रहता है और आवेदन स्वीकार होने की संभावना भी बढ़ जाती है।


निष्कर्ष(Conclosion)

Duplicate AdSense account की समस्या आम है, लेकिन सही जानकारी होने पर इसे आसानी से रोका जा सकता है। Google का नियम स्पष्ट है कि एक व्यक्ति केवल एक ही AdSense खाता रख सकता है। इसलिए एक से अधिक Gmail से आवेदन करने से बचना चाहिए।

अगर गलती से दो खाते बन गए हों, तो सक्रिय खाते को रखें और दूसरे को बंद कर दें। साथ ही भविष्य में एक ही Gmail का उपयोग करें और अपनी जानकारी सही रखें।

सही तरीके से काम करने और नियमों का पालन करने से आपका AdSense खाता सुरक्षित रहेगा और आप ब्लॉगिंग से कमाई की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)